News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ/सट्टा खेलने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन जुआरियों को रंगेहाथ दबोच लिया। जुआरी शीतला माता मंदिर वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग में बैठकर ताश के पत्तों पर दांव पर दांव लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, यह जुआरी लंबे समय से इलाके में ताश के पत्तों पर दांव लगाते थे। इनकी हरकतों से ग्रामीण बेहद परेशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने के चक्कर में ये लोग युवाओं को भी गलत राह पर डालने लगे थे। जुआ खेलते समय अक्सर शराब का सेवन करते और नशे की हालत में आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों से अभद्रता भी करने लगे थे। जिससे गांव का माहौल बिगड़ने लगा था।
शनिवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आम के बाग में जुआ चल रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार जुआरी
1. रोहित पुत्र सहदेव, निवासी ग्राम रौटी थाना बहादुरगढ़
2. धीरज पुत्र ओमप्रकाश, निवासी जखैड़ा थाना बहादुरगढ़
3. आज़ाद पुत्र शौकत, निवासी जखैड़ा थाना बहादुरगढ़
बरामदगी
₹1,150/- नकद
52 ताश के पत्ते
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुआ और सट्टेबाजी जैसी गतिविधियाँ समाज को खोखला कर रही हैं। जुआरी अवैध तरीकों से पैसा कमाने के फेर में नशे व अपराध की ओर बढ़ते हैं। यही वजह है कि चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।












Post a Comment