News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - त्योहारों के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कई दुकानों से नमूने लिए और बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की।
सबसे बड़ी कार्यवाही अनवरपुर क्षेत्र में हुई, जहां वृंदावन कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी के दौरान 90 कट्टे कुट्टू (प्रत्येक 50 किलो) और एक कट्टा कुडू (48 किलो) समेत कुल 4548 किलो खाद्य सामग्री सीज की गई। इस जब्त माल की कीमत करीब 3.21 लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने मौके से कुट्टू के आटे का नमूना भी लिया।
इसी क्रम में बाबूगढ़ के एक प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा और समा का चावल, गढ़मुक्तेश्वर स्थित गोल्डन कन्फैक्शनरी से बर्फी, चौधरी आमिर किराना स्टोर से कुट्टू का आटा, गुरु किराना स्टोर से कुड्डू की गिरी और आशीष कुमार की दुकान से किशमिश के नमूने लिए गए। वहीं सचिन किराना स्टोर से मूंगफली दाना, सिंघल जनरल स्टोर से व्रत की नमकीन और बहादुरगढ़ में अब्दुल रहमान किराना स्टोर से देशी घी का नमूना जांच के लिए भेजा गया।
सभी नमूनों को सील कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












Post a Comment