News Expert - Ajay Verma
हापुड़ - पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लाखन के पास एक बड़ी वारदात सामने आई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत 10-12 युवकों ने स्कूटी सवार युवक को रोककर उससे धार्मिक पहचान पूछी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप के अनुसार भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछीना निवासी जाहिद स्कूटी से घर लौट रहे थे। बताया गया कि मसोता की ओर मुड़ते ही कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट के दौरान उनकी दाढ़ी खींची गई और धारदार हथियार से सिर पर वार कर घायल कर दिया गया।
आरोप है इसी बीच निडोरी निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ कार से वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर कार में बैठी बुर्का पहनी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। एक महिला का बुर्का जबरन उतारकर फेंक दिया गया। साथ ही नाबालिग के साथ भी गलत हरकत की गई। बचाव करने पर शहजाद को चोटें आईं और कार में भी तोड़फोड़ की गई।
पीड़ित जाहिद के भाई साजिद ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार का कहना है कि घटना में शामिल युवक नशे में थे। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।












Post a Comment