Top News

ब्रजघाट पुल पर आत्महत्या का प्रयास, चौकी इंचार्ज बने मसीहा


News Expert - Sushil Sharma 

गढ़मुक्तेश्वर। सूदखोरों के अत्याचार से तंग आकर एक युवक ने गंगा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन किस्मत ने उसे नई जिंदगी दे दी। मौके पर मौजूद ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने समय रहते युवक को बचाकर उसकी जान बचा ली। चौकी इंचार्ज की इस मानवीय पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।


सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं वीडियो

ब्रजघाट गंगा पुल से आए दिन लोग आत्महत्या का प्रयास करते हैं और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सोमवार को भी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक व्यक्ति सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर गंगा में कूदने ही वाला था कि तभी पुलिसकर्मी उसकी ढाल बन गए।

चौकी इंचार्ज की सूझबूझ से बची जान

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाई और युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया। इसके बाद उसे चौकी लाकर धैर्यपूर्वक समझाया। पुलिस अधिकारी ने न केवल उसकी बात सुनी बल्कि उसके मनोबल को भी बढ़ाया।


सूदखोर को दी चेतावनी

युवक ने पुलिस को बताया कि एक सूदखोर द्वारा लगातार परेशान किए जाने और धमकाए जाने के कारण वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ था। इस पर चौकी इंचार्ज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सूदखोर को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि उसने किसी को प्रताड़ित किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इंसानियत की मिसाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि इंद्रकांत यादव ने समय रहते मानवीय पहल कर युवक को जीवनदान दिया है। लोगों ने चौकी इंचार्ज की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी समाज की सच्ची सेवा कर रहे हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post