Top News

मुख्यमंत्री आज करेंगे बड़ी समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था से लेकर बाढ़ व त्योहारों तक होगी चर्चा


News Expert - Sushil Sharma 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम राज्य की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे। यह उच्चस्तरीय बैठक राजधानी स्थित 5-कालिदास मार्ग के सभाकक्ष से शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विभिन्न विभागों के मंडल एवं जिला स्तरीय अफसर शामिल होंगे।


बैठक में एजेंडा तय

बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, बाढ़ प्रबंधन, मिशन शक्ति 5.0, आगामी त्योहारों की तैयारियां और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी जिलों के अधिकारी होंगे जुड़ेंगे

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा संस्थानों व महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, सिंचाई, राजस्व, सहकारिता, पंचायती राज, नगर विकास, संस्कृति, परिवहन, आबकारी, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।


15 मिनट पहले बैठने का निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बैठक शुरू होने से कम से कम 15 मिनट पहले अपनी जगह पर उपस्थित हो जाएं। सरकार चाहती है कि बैठक में हर अधिकारी पूरी तैयारी के साथ हिस्सा ले और अपने-अपने विभागों की प्रगति, चुनौतियों और कार्ययोजना का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करे।


कड़े निर्देशों के संकेत

सीएम योगी आदित्यनाथ की इस बैठक को आगामी त्योहारों और मौजूदा हालात को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को कड़े निर्देश देंगे।









Post a Comment

Previous Post Next Post