Top News

थाना गेट पर रील बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पिलखुवा पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपी थाना पिलखुवा के गेट पर खड़े होकर रील बनवाते नजर आए थे। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है

1. विकास उर्फ विक्की पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गालन्द, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़।

2. अशरफ पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी ग्राम गालन्द, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़।

3. सोनू पुत्र महीपाल, निवासी ग्राम गालन्द, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाने के गेट पर रील बनवाना गंभीर लापरवाही है और इससे कानून व्यवस्था की छवि धूमिल होती है। इसलिए तीनों आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना प्रभारी पटनिश कुमार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत और भ्रामक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








Post a Comment

Previous Post Next Post