News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - जिले में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
सड़कें बनीं तालाब, यातायात प्रभावित
तेज बारिश से शहर की कई कॉलोनियां और बाजार पानी में डूब गए। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति भी रुक-रुककर बाधित रही। हालात से परेशान लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कतें हो रही हैं।
मौसम विभाग ने जताई और तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
किसानों को राहत, शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ीं
बारिश से खेतों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में लोगों को जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी मिली है।








Post a Comment