Top News

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 24 घंटे में 234 वारंटी गिरफ्तार


News Expert - Sushil Sharma 

मेरठ। पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रेंजभर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सिर्फ 24 घंटे में 234 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 61 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्रवाई भी की गई। यह अभियान अपराधियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों की तामील सुनिश्चित कराने के लिए चलाया गया था। पुलिस के अनुसार, डीआईजी के आदेश पर मेरठ रेंज के चारों जनपदों में विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए फरार चल रहे वारंटियों को दबोच लिया।

जनपदवार उपलब्धि इस प्रकार रही

मेरठ जनपद: पुलिस टीमों ने 50 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही 46 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्रवाई की गई।

बुलंदशहर जनपद: इस अभियान में 197 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने फरार अपराधियों में हड़कंप मचा दिया।

बागपत जनपद: पुलिस टीमों ने 45 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 15 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्रवाई की।

हापुड़ जनपद: पुलिस टीमों ने 42 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियान को सफल बनाया।

डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” का उद्देश्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनपदीय पुलिस की तत्परता और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि कानून का भय अपराधियों में कायम रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में जिन वारंटियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी। मेरठ रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को साबित किया है।












Post a Comment

Previous Post Next Post