Top News

थार से स्टंट कर तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर थार गाड़ी से स्टंट करते हुए तमंचा लहराने की वायरल वीडियो के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा वायरल वीडियो में प्रयुक्त थार गाड़ी (सीज) बरामद की है।

4 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक थार गाड़ी से स्टंट करते हुए खुलेआम तमंचा लहराता दिखाई दे रहा था। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान आदित्य त्यागी उर्फ चीकू पुत्र कपिल त्यागी निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे, प्रीत विहार रोड के पास दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर) तथा थार गाड़ी (UP14 FX 8222) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हापुड़ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी या हथियारों का प्रदर्शन कर समाज में भय फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के युवाओं से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करें। किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हथियारों के प्रदर्शन से न केवल कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को भी खतरा होता है। हापुड़ पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” डीआईजी कलानिधि नैथानी मेरठ परिक्षेत्र के आदेशानुसार संचालित ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा जिले में अवैध असलहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में हापुड़ नगर पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असलहों के दुरुपयोग पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। “हापुड़ पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने या हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”











Post a Comment

Previous Post Next Post