Top News

तेंदुए की दहशत! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन विभाग की टीम ने किया देर रात निरीक्षण



News Expert - Sushil Sharma 

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) - थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ढाना गांव में तेंदुए जैसे जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने इस दौरान एक वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की न्यूज़ एक्सपर्ट स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। 

जानकारी के अनुसार=कुछ ग्रामीण फत्तेपुर मार्ग से कार में गुजर रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें तेंदुआ जैसा जानवर नजर आया। ग्रामीणों ने घबराकर दूर से ही अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया और देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

इससे पहले भी गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार तो तीन तेंदुए एक साथ देखे जाने का दावा किया गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई।

 क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से तेंदुआ दिखने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार की रात वे खुद टीम के साथ ढाना गांव पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि जिस स्थान को वीडियो में दिखाया जा रहा है, वहां वन विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार सुबह फूटप्रिंट और अन्य सबूतों की जांच की जाएगी, ताकि यह पुष्टि हो सके कि वास्तव में वहां तेंदुआ था या नहीं। क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जंगली जानवर के दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।












Post a Comment

Previous Post Next Post