Top News

थाने की बाइक पर सवारी भारी पड़ी! डीआईजी ने दिए हेड कांस्टेबल पर जांच के आदेश


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - जनपद हापुड़ से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित कुमार पर थाने की माल मुकदमती मोटरसाइकिल का निजी उपयोग करने का आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला 5 अक्टूबर 2025 को प्रकाश में आया, जब संबंधित वाहन के थाने के परिसर से बाहर उपयोग किए जाने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। इस पर मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री कलानिधि नैथानी ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण का गंभीर संज्ञान लिया। डीआईजी नैथानी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक हापुड़ को तत्काल विभागीय जांच प्रारंभ करने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, और यदि किसी स्तर पर सरकारी संपत्ति अथवा माल मुकदमाती वस्तु का दुरुपयोग पाया जाता है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने मामले की प्रारंभिक जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी को नामित कर दिया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।













Post a Comment

Previous Post Next Post