News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - दीपावली त्योहार से पहले जनपद पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 कट्टे अवैध पटाखे, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बक्सर के बाजार वाला मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बनाकर बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
अभियुक्त से बरामद हुआ भारी मात्रा में पटाखा सामग्री
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लज्जा राम सैनी पुत्र गोपाल सैनी निवासी बाजार वाला मोहल्ला, ग्राम बक्सर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसके पास से 05 कट्टे भरे अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई है। पुलिस ने मौके से जब्त सामग्री को सुरक्षित रखकर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
एसपी ने दिए सख्त निर्देश अवैध पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऐसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति बिना अनुमति पटाखे या विस्फोटक सामग्री बनाते या बेचते पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी बोले जनसुरक्षा के लिए जारी रहेगा अभियान
थाना सिम्भावली प्रभारी ने बताया कि “अवैध पटाखों का निर्माण और बिक्री जनसुरक्षा के लिए खतरा है। इनसे हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस पटाखे बनाने या बेचने की हिम्मत न करे।”














Post a Comment