Top News

दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त नन्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त नन्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्लाबक्शपुर मार्ग से दबोचा गया आरोपी, पुलिस टीम को सराहना

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर - जनपद हापुड़ में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त तसलीम पुत्र नन्हे को पुलिस ने ग्राम अल्लाबक्शपुर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर के मु०अ०सं० 242/25, धारा 80, 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया था, जिसमें तसलीम नामक युवक की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

🔹 नाम: तसलीम पुत्र नन्हे
🔹 निवासी: मोहल्ला कुरैशियान, मीरा की रेती, कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक द्विजेन्द्र सिंह

उप निरीक्षक गौरव कुमार

उप निरीक्षक राहुल अत्री

हेड कांस्टेबल कंचन सिंह (307)

हेड कांस्टेबल संजय (162)

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की यह कार्रवाई दहेज जैसे सामाजिक अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने हेतु लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में एक बड़ा सहारा मिला है।


Post a Comment

Previous Post Next Post