Top News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा सलाई कट के पास

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा सलाई कट के पास

सुशील शर्मा 

हापुड़ - थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा। यह गिरफ्तारी देहात पुलिस की सक्रियता और सतर्क निगरानी का परिणाम है। घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन टीम ने उसे सलाई कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।


थाना देहात प्रभारी निरीक्षक ने दी जानकारी

थाना हापुड़ देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला अंबेडकरनगर, थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है।


घटना के बाद से था फरार, सटीक मुखबिरी से पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को सलाई कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और अब आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।


इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह संदेश दिया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी शातिर क्यों न हो। जनता में भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post