News Expert - Aarif Kassar
धौलाना - स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में औद्योगिक नगरी धौलाना में देशभक्ति की लहर दौड़ गई। मसूरी-गुलावठी रोड स्थित यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया की लगभग 1100 कंपनियों में बुधवार को तिरंगा, राष्ट्र एकता के संदेश और वाहन स्टिकर बांटकर उद्योग जगत ने ‘हर घर तिरंगा, हर प्रतिष्ठान तिरंगा’ अभियान को नई ऊंचाई दी।
यह भव्य अभियान एमजीआर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसके तहत पाँच विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने सुबह से शाम तक फैक्ट्री-फैक्ट्री, यूनिट-यूनिट जाकर तिरंगे के साथ-साथ सुरक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश वितरित किए।
देशभक्ति के रंग में रंगा औद्योगिक क्षेत्र
कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक गलियों में तिरंगे लहराते दिखे, कर्मचारियों और प्रबंधकों के चेहरों पर गर्व और उत्साह झलकता रहा। जगह-जगह तिरंगा फहराते हुए उद्योगपति और श्रमिकों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
अध्यक्ष दीपक शर्मा ने दिलाई एकता और प्रगति की शपथ
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा “उद्योग जगत केवल उत्पादन और व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और सामाजिक विकास का मजबूत स्तंभ है। तिरंगा और राष्ट्र संदेश का वितरण हमारे औद्योगिक परिवार की एकता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक है।”
उन्होंने सभी उद्योगपतियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे एकजुट रहकर सुरक्षा, प्रगति और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ें।
अभियान का उद्देश्य
औद्योगिक क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना
कर्मचारियों में अनुशासन और एकता के महत्व को समझाना
सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
हर प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की प्रेरणा देना
जन-जन तक पहुंचे तिरंगे का संदेश
टीम के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।









Post a Comment