Top News

मेरठ रेंज में स्वतंत्रता दिवस पर चमकेगी 43 पुलिसकर्मियों की वीरता — डीआईजी नैथानी ने दी बधाई


News Expert - Sushil Sharma 

मेरठ – 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मेरठ परिक्षेत्र के 43 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम सम्मान की स्वर्णिम सूची में दर्ज हो गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा इन जांबाज़ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशंसा चिन्ह से नवाज़ा जाएगा।

इन सम्मानों की घोषणा होते ही मेरठ रेंज में खुशी की लहर दौड़ गई। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी, आईपीएस ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा "यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस के परिश्रम, साहस और समर्पण का प्रतीक है। उम्मीद है कि हमारे अधिकारी और कर्मचारी भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।"

सम्मान के रंगों में रंगा रेंज

इस बार मेरठ परिक्षेत्र में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुए हैं 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा के लिए 05 पदक (MSM)

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह – 01

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह – 15

ऑपरेशनल कार्य और सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) – 22


सम्मानों का ब्योरा

गृह मंत्रालय भारत सरकार का ‘सराहनीय सेवा पदक’ (MSM) – 5 पुलिसकर्मी

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ – 1 पुलिसकर्मी

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ – 15 पुलिसकर्मी

ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर ‘प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)’ – 11 पुलिसकर्मी

सेवा अभिलेख के आधार पर ‘प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)’ – 16 पुलिसकर्मी

पदक एवं सम्मान पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी – मेरठ रेंज

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)

1. मुख्य आरक्षी चालक नेत्रपाल सिंह – जनपद मेरठ

2. मुख्य आरक्षी स०पु० राजेन्द्र सिंह – जनपद बुलन्दशहर

3. उप निरीक्षक स०पु० अजीत सिंह – जनपद बागपत

4. उप निरीक्षक स०पु० अरुण कुमार – जनपद हापुड़

5. मुख्य आरक्षी चालक ओमकार सिंह – जनपद हापुड़

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (डीजीपी, उ.प्र.)

6. निरीक्षक परिवहन बिजेन्द्र कुमार – जनपद मेरठ

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (डीजीपी, उ.प्र.)

7. उ०नि० यातायात मिन्तर सिंह – जनपद मेरठ

8. है० कान्स० एम०टी० रामबरन सिंह – जनपद मेरठ

9. है० कान्स० स०पु० अमरजीत सिंह – जनपद मेरठ

10. उप निरीक्षक स०पु० राम किशन – जनपद बुलन्दशहर

11. है० कान्स० स०पु० विनोद कुमार – जनपद बुलन्दशहर

12. है० कान्स० स०पु० संजय कुमार सोम – जनपद बुलन्दशहर


13. निरीक्षक ना०पु० मनोज कुमार – जनपद बागपत

14. उ०नि० ना०पु० राजेश कुमार – जनपद बागपत

15. है० कान्स० स०पु० सुन्दर पाल – जनपद बागपत

16. है० कान्स० स०पु० यशवीर सिंह – जनपद बागपत

17. है० कान्स० स०पु० मो० आरिफ – जनपद बागपत

18. है० कान्स० ना०पु० राजेन्द्र सिंह – जनपद बागपत

19. निरीक्षक गोपनीय अजय कुमार – जनपद हापुड़

20. है० कान्स० स०पु० प्रदीप कुमार – जनपद हापुड़

21. है० कान्स० स०पु० सतेन्द्र कुमार – जनपद हापुड़

ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)

22. अपर पुलिस अधीक्षक डा० तेजवीर सिंह – जनपद बुलन्दशहर

23. निरीक्षक ना०पु० अखिलेश कुमार गौड़ – जनपद मेरठ

24. उप निरीक्षक ना०पु० संदीप कुमार – जनपद बुलन्दशहर

25. मुख्य आरक्षी ना०पु० विकास कुमार – जनपद मेरठ

26. मुख्य आरक्षी ना०पु० राहुल कुमार – जनपद मेरठ

27. मुख्य आरक्षी ना०पु० राहुल त्यागी – जनपद बुलन्दशहर

28. मुख्य आरक्षी ना०पु० विनीत धामा – जनपद हापुड़

29. मुख्य आरक्षी ना०पु० राहुल – जनपद हापुड़

30. मुख्य आरक्षी ना०पु० कुलदीप सिंह – जनपद बागपत

31. म०आरक्षी ना०पु० सुश्री निगम चौधरी – जनपद हापुड़

सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)

32. निरीक्षक ना०पु० रण सिंह – जनपद बुलन्दशहर

33. उ०नि० आरमोरर भूषण शरण – जनपद मेरठ

34. उ०नि० ना०पु० सर्वेश कुमार – जनपद बुलन्दशहर

35. उ०नि० ना०पु० इन्द्र नारायण प्रजापति – जनपद बुलन्दशहर

36. उ०नि० ना०पु० उदय सिंह सोलंकी – जनपद बुलन्दशहर

37. उ०नि० ना०पु० सुभाष बाबू – जनपद बुलन्दशहर

38. उ०नि० ना०पु० उमाशंकर – जनपद बुलन्दशहर

39. उ०नि० स०पु० कृष्ण कुमार शर्मा – जनपद हापुड़

40. मु०आ० चालक प्रताप सिंह – जनपद बुलन्दशहर

41. मु०आ० ना०पु० रघुराज सिंह – जनपद बुलन्दशहर

42. आरक्षी चालक जोगेन्द्र सिंह – जनपद बुलन्दशहर

43. निरीक्षक लेखा रेखा रौतेला – जनपद बागपत

डीआईजी ने कहा "मेरठ रेंज के इन 43 जांबाज पुलिसकर्मियों को यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति निष्ठा का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसा समर्पित बल है।" – कलानिधि नैथानी, आईपीएस, डीआईजी मेरठ रेंज

सम्मान पाने वालों में अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्य आरक्षी तक सभी स्तर के कर्मियों के नाम शामिल हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि वीरता और सेवा भाव पद से नहीं, बल्कि समर्पण से मापा जाता है।

वीरों की लंबी फेहरिस्त

इस गौरव सूची में मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत और गाजियाबाद के पुलिसकर्मी शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में मुख्य आरक्षी चालक नेत्रपाल सिंह (मेरठ), उप निरीक्षक अजीत सिंह (बागपत), उप निरीक्षक अरुण कुमार (हापुड़) जैसे जांबाज़ शामिल हैं।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक परिवहन बिजेंद्र कुमार (मेरठ) को मिलेगा, जबकि सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह की सूची में 15 नाम हैं, जिनमें ट्रैफिक, गोपनीय शाखा और थानों में कार्यरत कर्मी शामिल हैं।

ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह (बुलन्दशहर) और निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी स्तर तक के कई पुलिसकर्मियों को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से नवाज़ा जाएगा।


डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दी प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए डीआईजी नैथानी ने कहा "ये पदक हमारी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और जनता के लिए निष्ठा का परिणाम हैं। यह प्रेरणा का स्रोत है कि हम आने वाले समय में और अधिक जोश व समर्पण के साथ कार्य करें।"

उन्होंने पदक विजेताओं को आगे भी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और आपसी भाईचारे के लिए इसी तरह समर्पित रहने का आह्वान किया।

जनता का भरोसा ही सबसे बड़ा सम्मान

मेरठ रेंज के पुलिसकर्मियों का यह सम्मान एक बार फिर साबित करता है कि ड्यूटी के दौरान कड़ी मेहनत, सजगता और सं

वेदनशीलता से जनता का भरोसा जीता जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह इन जांबाज़ों के जीवन की अविस्मरणीय उपलब्धियों में से एक होगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post