News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - अपराध चाहे कितना भी संगठित और शातिर क्यों न हो, हापुड़ पुलिस के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाता। दो दिन पहले बाबूगढ़ क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने कारपेंटर से सात हजार रुपये और बैग लूटने वाले दो शातिर लुटेरों में से एक बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
लूट की वारदात और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले डासना से मुरादाबाद जा रहे एक कारपेंटर को दो लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी अर्टिगा कार में बैठाया। बाबूगढ़ क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले जाकर उससे सात हजार रुपये और बैग लूट लिया और कारपेंटर को वहीं उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने तुरंत टीम गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी और महज 38 घंटे में ही बदमाशों को मुठभेड़ में घेर लिया।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
देर रात बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से अर्टिगा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार साइड में रुककर वापस मुड़ने लगी। संदिग्ध हरकत देख पुलिस आगे बढ़ी तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश शौकीन पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर पुलिस के कब्जे में आ गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
बरामदगी और बदमाश का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने मौके से 2900 रुपये नकदी, कपड़ों का बैग और अर्टिगा कार बरामद की है। कार का इस्तेमाल बदमाश लूट की वारदातों में करते थे। गिरफ्तार बदमाश शौकीन का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की सख्ती से कांप रहे अपराधी
जनपद हापुड़ पुलिस ने बड़े बड़े अपराधी जो ये सोचते थे जिनके दिमाग में ये गलतफहमी रहती थी कि वो क्राइम कर देंगे और उनको कोई नहीं पकड़ पाएगा। उनको हापुड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे चंद घंटों के अंदर भेज के दिखाया है। ये दोनों बदमाश तो जनपद हापुड़ के ही है हापुड़ पुलिस ने तो हरियाणा दिल्ली के बदमाशों जो मर्डर कर के लाश को हापुड़ में डंप कर के चले गए उन ब्लाइंड मर्डर केसों का चंद घंटों में खुलासा कर दिल्ली हरियाणा के अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। हापुड़ पुलिस ने पिछले दिनों कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। दिल्ली-हरियाणा के अपराधियों द्वारा हापुड़ में किए गए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर उन्हें गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता मिल चुकी है।
सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।








Post a Comment