Top News

ईमानदारी और समर्पण की मिसाल : डीआईजी नैथानी ने किया निरीक्षक राकेश त्यागी का सम्मान


News Expert - Sushil Sharma 

मेरठ। परिक्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत निरीक्षक लेखा राकेश कुमार त्यागी को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री त्यागी को शुभकामनाएँ दीं।

सेवा काल को किया गया याद

विदाई समारोह में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि राकेश कुमार त्यागी ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी राजकीय दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाया और संगठन को हमेशा प्राथमिकता दी। राकेश कुमार त्यागी हमारे विभाग के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। उन्होंने अपने सेवा काल में जिस लगन और ईमानदारी से कार्य किया, वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य और परिवार के सुखद जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”


भावुक हुए सहकर्मी

समारोह में उपस्थित सभी सहकर्मियों ने राकेश कुमार त्यागी के योगदान को याद किया और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। वहीं, राकेश कुमार त्यागी ने भी भावुक होते हुए अपने साथियों का आभार जताया और कहा कि पुलिस विभाग से मिले सहयोग और स्नेह को वह जीवनभर याद रखेंगे।







 


Post a Comment

Previous Post Next Post