News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने युवती को जबरन नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पीड़िता के भाई के अनुसार, आरोपी सूरज पहले से उसकी बहन से संपर्क करता था। परिवार की ओर से कई बार उसे समझाया गया, लेकिन उसने बाज नहीं आया। बुधवार दोपहर युवती अपनी मौसी के गांव जा रही थी, तभी रास्ते में सूरज ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती को जबरन नशीला पेय पिला दिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दरिंदगी की।
इसी दौरान दो ग्रामीणों की नजर बेहोश पड़ी युवती पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसे घर पहुंचाया। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे पिलखुवा कोतवाली पहुंचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। मामले की जांच जारी है।







Post a Comment