News Expert - Sushil Sharma
दीपावली से पहले मोदी सरकार ने देशवासियों को एक बड़ा उपहार दिया है। जीएसटी परिषद ने ऐतिहासिक #GSTReforms को मंजूरी प्रदान की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि यह निर्णय देश के किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं और लघु-कुटीर उद्योगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
नागरिकों का जीवन होगा आसान
शारदा ने कहा कि इस कदम से नागरिकों का जीवन सरल और सुगम बनेगा। वहीं उद्योग-व्यापार जगत को नई ऊर्जा मिलेगी और स्वदेशी उत्पादन तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
पीएम मोदी की प्रतिबद्धता का परिणाम
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की जो घोषणा की थी, उसे पूरा कर अपने वादे को निभाया है। उन्होंने इसे स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की राह आसान बनाने वाला कदम बताया। शारदा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारण उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के बीच यह फैसला विकास और व्यापार को गति देने वाला है।
व्यापार जगत ने जताया आभार
शारदा ने कहा—“यह ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसके लिए प्रदेश के सवा दो करोड़ व्यापारी और लघु उद्यमी प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हैं।”
राजस्व वसूली में नया मुकाम
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी सुधार लघु उद्यमियों और व्यापारियों की मेहनत और लगन का परिणाम हैं। लगातार बढ़ती कर वसूली और दोगुना से अधिक राजस्व संग्रह इसका प्रमाण है। शारदा ने दावा किया कि इस निर्णय के बाद देश की प्रगति को पंख लगेंगे, उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी, पारिवारिक जीवन आसान होगा और स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन में वृद्धि होगी।
छोटे व्यापारियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि लघु, कुटीर और मध्यम उद्यमी अब देश की आर्थिक उन्नति और विकास में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।









Post a Comment