News Expert - Sushil Sharma
हापुड़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
सीओ नगर को मिली नई जिम्मेदारी
बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र शर्मा को अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी कार्यालय स्तुति सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
शांति व्यवस्था को लेकर सख्त एसपी
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाए रखने की दृष्टि से किया गया है। जनपद में लगातार त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नई जिम्मेदारियों से अधिकारियों को क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर और अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
जनता को मिलेगा लाभ
पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि इस फेरबदल से पुलिसिंग और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी। नई जिम्मेदारी संभालने वाले दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और तत्परता लाएं।









Post a Comment