News Expert - Aarif Kassar
धौलाना - थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी व जनहितैषी बनाने के लिए थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पदभार संभालते ही मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
बैठक में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने थाना कार्यालय प्रभारी और मुंशियों से माल मुकदमती व अपराध रजिस्टर का ब्योरा लिया। सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात स्टाफ से मुकदमों के पंजीकरण और विवेचनाओं की जानकारी मांगी। उन्होंने साफ कहा कि यह समीक्षा प्रतिदिन की जाएगी, ताकि लापरवाही पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके।
थाना प्रभारी ने सभी उप निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाएं और अपराधियों पर नकेल कसें। बीट निरीक्षकों व कांस्टेबलों से भी क्षेत्रीय कार्यकुशलता की जानकारी ली।
उन्होंने स्टाफ को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि थाने में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए। अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि शिकायत आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिनभर किए गए कार्यों का फीडबैक जनता से लिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।










Post a Comment