Top News

हाईवे पर दो कैंटरों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो घायल

 

News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - थाना देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर में पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।


घायल चालक रिजवान पुत्र (निवासी ग्राम सिरोही, थाना भमोरा, जिला बरेली) को एंबुलेंस से गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कैंटर में सवार दो अन्य व्यक्तियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्रेन की मदद से हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।


थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसा पीछे से आ रहे कैंटर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








Post a Comment

Previous Post Next Post