Top News

लालकिला से चोरी हुआ सोने का कलश, हापुड़ में दबिश देकर एक आरोपी गिरफ्तार


News Expert - Sushil Sharma 

दिल्ली/हापुड़ - ऐतिहासिक लालकिला परिसर से जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ सोने का कीमती कलश आखिरकार दिल्ली पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस टीम ने हापुड़ जनपद के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में रविवार तड़के दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि बरामद हुआ कलश करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का है।


सूत्रों के अनुसार यह कलश जैन समाज की प्रतिदिन की पूजा-अर्चना का अहम हिस्सा था। इसमें लगभग 760 ग्राम सोना तथा करीब 150 ग्राम रत्न जड़े हुए थे, जिनमें हीरा, पन्ना और माणिक शामिल बताए जा रहे हैं। चोरी की यह वारदात जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अंजाम दी गई थी।

पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें कैद हुई हैं। पकड़े गए युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी केवल एक कलश की नहीं, बल्कि तीन कलशों की की गई थी। फिलहाल पुलिस ने एक कलश बरामद कर लिया है, जबकि बाकी दो कलशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।


दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात लगभग 2:30 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस चोरी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बचे हुए कलश की बरामदगी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।








Post a Comment

Previous Post Next Post