News Expert - Sushil Sharma
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) गढ़ कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
फिलहाल पुलिस ने युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को भी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।









Post a Comment