News Expert - Aarif Kassar
धौलाना - इंसान का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है और जब कोई अधिकारी अपने कर्तव्य को सेवा भाव से निभाए तो समाज में मिसाल कायम होती है। धौलाना थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इसी सोच को साकार करते हुए बुधवार को थाने पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी की मदद कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में एक दिव्यांग फरियादी काफी देर से कुर्सी पर बैठा परेशान दिखाई दिया। इस बीच थाना प्रभारी नीरज कुमार की नजर उस पर पड़ी। वे स्वयं अपने कक्ष से बाहर आए और पहले उसे तसल्ली से सुना। उन्होंने फरियादी को पानी पिलाया और भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने तत्काल एसएसआई दिलशाद चौधरी को बुलाकर मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दिव्यांग की समस्या का समाधान कर दिया। मदद मिलने पर भावुक हुए फरियादी ने कहा, “पुलिस हो तो ऐसी, जो जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी नीरज कुमार अपने कर्तव्य और मानवीय दृष्टिकोण के चलते क्षेत्र की जनता के बीच भरोसे का प्रतीक बनते जा रहे हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से यह साफ झलकता है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आमजन की सेवा में भी तत्पर है।
धौलाना में यह उदाहरण एक बार फिर साबित करता है कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किया गया कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।











Post a Comment