Top News

मंत्री के नाम पर थानेदार को धमकी, सूफियान हत्याकांड में नया बवंडर, कॉलर गिरफ्तार


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - बहुचर्चित सूफियान हत्याकांड में ऐसा चौंकाने वाला धमकी भरा फोन थाना प्रभारी को आया कि पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। खुद को केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधि बताकर थानेदार को धमकाने वाला युवक आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।


फोन पर मंत्री का रौब दिखाया

कपूरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने रौब झाड़ते हुए कहा कि वह "कैबिनेट मंत्री का आदमी" है और सीधे सवाल दागा "मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ?" थाना प्रभारी ने शांत लहजे में बताया कि मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है। लेकिन फोन के दूसरी तरफ बैठा शख्स और भड़क गया। धमकी भरे अंदाज में बोला "अगर कार्रवाई तुरंत नहीं हुई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो।"


जांच में खुला बड़ा राज

थानेदार को कॉल का लहजा और अंदाज संदिग्ध लगा। तुरंत कॉल डिटेल्स खंगाली गईं और खुफिया टीम को लगाया गया। सच्चाई सामने आई तो सब दंग रह गए। मंत्री का प्रतिनिधि बताने वाला कोई रसूखदार नेता नहीं, बल्कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर का निवासी प्रवीण कुमार निकला। आरोपी ब्लॉक में संविदा कर्मचारी है।


मज़ाक पड़ा भारी

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण को दबोच लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह कॉल "मज़ाक में" किया था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि उसने पहले भी एक अन्य थानेदार को इसी अंदाज में धमकी दी थी।

थाना प्रभारी ने साफ कहा कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।






Post a Comment

Previous Post Next Post