News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - कहते हैं कि बेइज्जती इंसान से वह सब करवा देती है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। ऐसी ही एक घटना हापुड़ जनपद में सामने आई, जहां दोस्त की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो युवकों ने मिलकर सिरोधन निवासी सुफियान की अपहरण कर हत्या कर दी और शव को बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडे (आलाकत्ल) भी बरामद हुए हैं।
योजनाबद्ध तरीके से रचा गया षड्यंत्र
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त आशीष और अभिषेक ने अपने दोस्त नितिन बाटा की बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर पहले सुफियान का अपहरण किया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को बुलंदशहर की सीमा में फेंक दिया ताकि घटना की दिशा बदल सके।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने सोमवार 15 सितंबर को बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के सिरोधन हाईवे से नहर बम्बापुल होते हुए ग्राम छज्जूपुर की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई
1. आशीष पुत्र संजय उर्फ बब्लू, निवासी ग्राम छज्जूपुर, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़।
2. अभिषेक पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम छज्जूपुर, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़।
दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए हैं।
आपराधिक इतिहास भी खंगाला
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं।
आशीष के खिलाफ थाना धौलाना और कपूरपुर में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
अभिषेक पर भी थाना कपूरपुर में संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज है।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेइज्जती का बदला लेने की सोच ने इन युवकों को हत्यारा बना दिया। लेकिन कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता। दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
बेइज्जती कभी-कभी इंसान को इतना अंधा बना देती है कि वह सही-गलत का भान खो बैठता है। यही कारण है कि दो युवकों ने अपना भविष्य दांव पर लगाकर एक निर्दोष की जान ले ली। अब उनका बाकी जीवन सलाखों के पीछे कटेगा।









Post a Comment