Top News

कांग्रेस के प्रोग्राम में लगे मोदी योगी जिंदाबाद के नारे, माहौल हुआ गर्म, पुलिस से नोंकझोंक


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर कार्यक्रम उस समय हंगामेदार हो गया, जब अचानक भीड़ में से किसी युवक ने "मोदी जिंदाबाद – योगी जिंदाबाद" के नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस समर्थकों के बीच बीजेपी समर्थक नारों के गूंजते ही वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। माहौल गर्मा गया और अफरातफरी का आलम हो गया।


जिलाध्यक्ष हुए आगबबूला

नारे सुनते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी भड़क उठे। उन्होंने नाराबाजी करने वाले युवक को खदेड़ते हुए कार्यक्रम स्थल से भगाया। इसी दौरान उनकी नाराजगी का असर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी पड़ा। राकेश त्यागी ने मौके पर मौजूद एसएसवी चौकी इंचार्ज नवनीत सिंह से तीखी झड़प कर डाली। दोनों के बीच कई मिनटों तक गर्मागर्म बहस होती रही।


पुलिस पर साधा निशाना

राकेश त्यागी ने नारों के पीछे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से कराया गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा – “तुम मुझे जानते नहीं हो कि मैं क्या कर सकता हूं।” त्यागी ने आगे कहा कि कांग्रेस इस घटना पर चुप नहीं बैठेगी और विरोधस्वरूप धरना-प्रदर्शन करेगी।


युवक हिरासत में

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मौके से ही "मोदी-योगी जिंदाबाद" के नारे लगाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को सामान्य कर दिया गया है।

माहौल बना गरमागरम

कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस की केंद्र सरकार के खिलाफ मुहिम को तेज करना था, लेकिन नारों के टकराव से राजनीतिक रंग और भी चटख हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां नाराज दिखे।







Post a Comment

Previous Post Next Post